Click Here
Click Here
Click Here

पश्चिम सिंहभूम: शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी आयुष चटर्जी का झारखंड अंडर-14 टीम में चयन

Bandgaon: झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ने वर्ष 2026 के लिए अंडर-14 टेनिस बॉल क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है. चयनित...

झारखंड अंडर-14 टीम में चयनित हुए आयुष चटर्जी
झारखंड अंडर-14 टीम में चयनित हुए आयुष चटर्जी

Bandgaon: झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ने वर्ष 2026 के लिए अंडर-14 टेनिस बॉल क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है. चयनित टीम आगामी 11वीं मिनी नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप (अंडर-14 बालक एवं बालिका) में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी. यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 7 से 9 सितंबर 2026 तक मडगांव (गोवा) में आयोजित होगी. घोषित टीम में पश्चिमी सिंहभूम जिले के आठ खिलाड़ियों का चयन जिले के लिए गौरव की बात है. चयनित खिलाड़ियों में अयान अहमद खान, मोहम्मद सूफियान अख्तर, आदित्य कुमार राम, आयुष चटर्जी, अफ्फान दानिश, नागरपोलो तरुण राव, हम्माद अख्तर एवं अमन महतो शामिल हैं. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम से मन्नत हरि एवं राहुल कुमार, जबकि रांची से गौरव कुमार, ऋत्विक ओझा एवं पारस कुमार त्रिपाठी को भी टीम में स्थान मिला है.

आयुष चटर्जी स्पिन गेंदबाज के रूप में करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

बंदगांव प्रखंड के कराईकेला पंचायत अंतर्गत पुरनाडीह गांव निवासी आयुष चटर्जी के चयन से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. आयुष वर्ष 2025 से चक्रधरपुर स्थित शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी में नियमित रूप से खेल का अभ्यास कर रहे हैं. वे मधुसूदन महतो हाई स्कूल, असनतलिया में कक्षा 6 के छात्र हैं. उनकी माता का नाम सितु चटर्जी तथा पिता का नाम अरुप चटर्जी है. आयुष अपनी टीम में एक प्रतिभाशाली स्पिन गेंदबाज (स्पिनर) के रूप में पहचान रखते हैं और अपनी सटीक गेंदबाजी से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.

ALSO READ: रांची में मंईयां सम्मान योजना की बड़ी सौगात, 3.66 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 275 करोड़ रुपये

आयुष के राज्य टीम में चयन से उनके परिवार, विद्यालय, शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी, खेल प्रेमियों तथा पूरे बंदगांव क्षेत्र में खुशी की लहर है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने आयुष को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही उन्हें सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है. खेल प्रेमियों ने विश्वास जताया है कि झारखंड की अंडर-14 टीम गोवा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य के लिए पदक जीतने में सफल होगी.

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *