Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: शादी से लौट रही कार ठेले से टकराई, चालक घायल, बड़ा हादसा टला

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित गांधी चौक के पास मंगलवार रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क...

Car return
Koderma: Car returning from a wedding collides with a pushcart

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित गांधी चौक के पास मंगलवार रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ठेले से टकरा गई. हादसे में ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार चालक घायल हो गया. राहत की बात यह रही कि घटना के समय ठेले के आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया.

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कार (संख्या JH 02 BF 4432) शादी समारोह से लौट रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे ठेले से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेला पलट गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलने पर कोडरमा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ALSO READ: लापता बुजुर्ग का रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *