Click Here
Click Here
Click Here

रांची के सभी थानों में आज लगेगा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, सीधे बड़े अफसरों से मिल सकेंगे आमलोग

Ranchi: आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के लिए SSP राकेश रंजन के निर्देश पर रांची पुलिस ने एक...

जन शिकायत समाधान
रांची के सभी थानों में आज लगेगा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम

Ranchi: आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के लिए SSP राकेश रंजन के निर्देश पर रांची पुलिस ने एक बड़ी पहल की है. आज यानी बुधवार को जिले के विभिन्न थानों और ओपी में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम के तहत जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारी अलग-अलग थानों में मौजूद रहकर आम लोगों की शिकायतें सुनेंगे और उनके ऑन-द-स्पॉट समाधान का प्रयास करेंगे.

जाने कौन थाना में कब होगा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन

– लालपुर थाना: सुबह 11:00 बजे से एक बजे तक

– कोतवाली थाना: दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक

– सुखदेवनगर थाना: सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक

– अरगोड़ा थाना: सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक

– हिंदपीढ़ी थाना: दोपहर 12 बजे से दो बजे तक

– चुटिया थाना: दोपहर तीन के बजे से तीन बजे तक

– गोंदा थाना: दोपहर दो बजे से चार बजे तक

– बरियातू थाना: चार बजे से शाम 6 बजे तक

– धुर्वा थाना: सुबह नौ बजे से 10:30 बजे तक

– जगरनाथपुर थाना: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

– नामकुम थाना: सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक

– टाटीसिल्वे थाना: दोपहर एक बजे से दोपहर तीन बजे तक

– नगड़ी थाना: सुबह 11 बजे से दोपहर तीन के बजे तक

– रातू थाना: दोपहर एक बजे से तीन बजे तक

– सिकिदिरी थाना: सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक

– अनगड़ा थाना: दोपहर एक बजे से तीन बजे तक

– ईटकी थाना: तीन बजे से चार बजे तक

– बेड़ो थाना: चार बजे से शाम पांच बजे तक

– बुढ़मू थाना: सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक

– खलारी थाना: दोपहर एक बजे से दें तीन बजे तक

– बुण्डू थाना: सुबह 11 बजे से एक बजे तक

– तमाड़ थाना: दोपहर एक बजे से तीन बजे तक

– डेलीमार्केट थाना: सुबह 11:00 बजे से दोपहर दो बजे तक

– पंडरा ओपी: दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक

– लोअर बाजार थाना: दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक

– सदर थाना:सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक

– बीआईटी मेसरा ओपी: सुबह 11:00 बजे से दोपहर दो बजे तक

– खेलगांव थाना: सुबह 10:00 बजे से दोपहर एक बजे तक

– तुपुदाना ओपी: दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक

– डोरंडा थाना: सुबह 11:00 बजे से दोपहर दो बजे तक

– पुंदाग ओपी: दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक

– एयरपोर्ट थाना: दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक

– कांके थाना: सुबह 11:00 बजे से दोपहर दो बजे तक

– पिठोरिया थाना: दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक

– खरसीदाग ओपी: सुबह 11:00 बजे से दोपहर दो बजे तक

– विधानसभा थाना: दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक

– ओरमांझी थाना: दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक

– सिल्ली थाना: सुबह 11:00 बजे से दोपहर दो बजे तक

ALSO READ: धनबाद: थाना प्रभारी सस्पेंड और लाइन हाजिर, कई थानों के बदले गए कमान

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *