Koderma: धनबाद-गया रेलखंड के परसाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर लगा प्लेटफॉर्म संकेतक (बोर्ड) क्षतिग्रस्त होकर खतरनाक स्थिति में लटक रहा है. यह बोर्ड कभी भी टूटकर नीचे गिर सकता है, जिससे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने वाले यात्रियों के साथ बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है.
क्षतिग्रस्त बोर्ड को हटाकर नया बोर्ड लगाने की मांग
प्रतिदिन इस प्लेटफॉर्म से सैकड़ों यात्री ट्रेनों का इंतजार करते हैं. ऐसे में लटकता हुआ यह बोर्ड यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बोर्ड काफी दिनों से इसी स्थिति में है, लेकिन अब तक रेलवे प्रशासन की ओर से इसे हटाने या मरम्मत कराने की कोई पहल नहीं की गई है. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है, कि दुर्घटना होने का इंतजार करने के बजाय तत्काल क्षतिग्रस्त बोर्ड को हटाकर नया बोर्ड लगाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: कुकड़ू में 250 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने बढ़ाया हौसला


