गुमला: वोटर लिस्ट में नाम जरूरी, तभी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ: विधायक भूषण तिर्की

Gumla: सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना अनिवार्य है. इसी संदेश को लेकर झारखंड मुक्ति...

Gumla
वोटर लिस्ट में नाम जरूरी, तभी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ: विधायक

Gumla: सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना अनिवार्य है.  इसी संदेश को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बैनर तले बुधवार को चैनपुर अनुमंडल में संयुक्त बैठक आयोजित की गई.  चैनपुर के पारिस स्थित प्रतिष्ठान में हुई इस बैठक की अध्यक्षता विधायक सह झामुमो जिला अध्यक्ष भूषण तिर्की ने की.  बैठक में चैनपुर, डुमरी और जारी प्रखंड के बीएलए-2, पंचायत समिति, प्रखंड समिति और जिला समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक भूषण तिर्की ने कार्यकर्ताओं से सामाजिक जिम्मेदारी के साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर काम करने की अपील की.

लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया

उन्होंने कहा कि स्पेशल समरी रिवीजन अभियान के तहत क्षेत्र के किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए.  उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम होना सिर्फ मतदान के लिए नहीं, बल्कि कई सरकारी और जरूरी सेवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है.  विधायक ने कहा कि मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर पासपोर्ट, रेल यात्रा, बैंक खाता समेत कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है.  उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव, टोला और मोहल्लों में जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया.

चैनपुर-डुमरी क्षेत्र में 88 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा

उन्होंने बताया कि जारी प्रखंड में 93 प्रतिशत और चैनपुर-डुमरी क्षेत्र में 88 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है.  अब इसे 100 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 29 जुलाई तक सभी जरूरी फॉर्म भरकर प्रक्रिया पूरी कर लें.  विधायक ने कहा कि खेती-किसानी और बारिश के मौसम के बावजूद इस अभियान को गंभीरता से पूरा करना है। फॉर्म भरने में लोगों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षकों और पढ़े-लिखे स्वयंसेवकों की मदद ली जा रही है.

जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ जिक्र

बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया गया.  विधायक ने कहा कि अबुआ आवास योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और मइयां सम्मान योजना जैसी योजनाओं का लाभ लेने के लिए मतदाता सूची में नाम और पहचान पत्र जरूरी है.  बैठक के दौरान विधायक भूषण तिर्की ने चैनपुर अनुमंडल मुख्यालय में जल्द एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा भी की.  उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में राहत मिलेगी. मौके पर जिला सचिव अरशद अंसारी, संगठन सचिव सेंडरार, जिला नगर अध्यक्ष वसीम खान, शमीम खान, फजिरत्ता बारला, पोलिकारप बारला, जयमसीह कुजूर, विन्सेन्ट कुजूर, मोनिका एक्का, शोषन लकड़ा, शकील खान, फिनोमिना कच्छप, शहादत हुसैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ALSO READ: कोडरमा: परसाबाद रेलवे स्टेशन पर हादसे को न्योता दे रहा लटकता बोर्ड, यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *