Click Here
Click Here
Click Here

JPSC सहायक वन संरक्षक भर्ती: 368 अभ्यर्थियों ने पार की मुख्य परीक्षा, अब फिजिकल टेस्ट की बारी

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक वन संरक्षक भर्ती परीक्षा का मुख्य परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा...

jpsc

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक वन संरक्षक भर्ती परीक्षा का मुख्य परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा में 368 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. अब इन उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा. आयोग के अनुसार, फिजिकल टेस्ट 28 और 29 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा. इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और मेडिकल जांच से भी गुजरना होगा. इसके बाद सभी चरणों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

78 पदों के लिए हो रही भर्ती

यह भर्ती 78 पदों के लिए हो रही है. इन पदों में 32 सामान्य वर्ग, 20 अनुसूचित जनजाति (ST), 8 अनुसूचित जाति (SC), 7 ईडब्ल्यूएस (EWS), 6 बीसी-1 और 5 बीसी-2 वर्ग के लिए आरक्षित हैं. मुख्य परीक्षा 4 से 12 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित हुई थी. इसमें प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले 1,110 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. वहीं, प्रारंभिक परीक्षा 13 जुलाई 2025 को राज्य के 34 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी, जिसमें करीब 16 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया था.

अब मुख्य परीक्षा में सफल 368 अभ्यर्थियों की नजर फिजिकल टेस्ट पर है. इस चरण को पार करने के बाद ही इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट का रास्ता खुलेगा, जिसके बाद आयोग अंतिम रूप से 78 सहायक वन संरक्षकों का चयन करेगा.

यह भी पढ़ें: रांची: NEET की तैयारी कर रहा छात्र लापता, FIR दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *