Click Here
Click Here
Click Here

चतरा में जर्जर सड़क के कारण हादसा, बाइक सवार को हाइवा ने कुचला, हालत गंभीर

Chatra: बस स्टैंड के समीप खराब सड़क और जानलेवा गड्ढों के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. सड़क पर बने...

बाइक सवार को हाइवा ने कुचला
बाइक सवार को हाइवा ने कुचला

Chatra: बस स्टैंड के समीप खराब सड़क और जानलेवा गड्ढों के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. सड़क पर बने गड्ढे के कारण एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, तभी वहां से गुजर रहे कोयला और फ्लाई ऐश (राख) लदे एक हाइवा का चक्का उसके बाएं हाथ पर चढ़ गया. इस दर्दनाक हादसे में युवक का हाथ पूरी तरह चकनाचूर हो गया है और शरीर पर भी गंभीर चोटें आई हैं. घायल युवक की पहचान दिभा मोहल्ला निवासी शिवदयाल शर्मा के रूप में हुई है. घटना के वक्त हाइवा चतरा से सिमरिया की ओर जा रहा था. हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल शिवदयाल को इलाज के लिए चतरा के सदर अस्पताल पहुंचाया. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाइवा को जब्त कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.

AlsoRead:रांची: जानलेवा हमला कर पहले किया घायल, अब रसुखदारों के साथ मिल आरोपी दे रहे हैं केस उठाने की धमकी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *