Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: टेंडर के बाद भी काम शुरू नहीं, नगर परिषद में जनप्रतिनिधियों ने किया हंगामा

Gumla: शहर की विकास योजनाओं के लंबे समय से ठप रहने के विरोध में गुरुवार को नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव, उपाध्यक्ष...

गुमला
नगर परिषद कार्यालय

Gumla: शहर की विकास योजनाओं के लंबे समय से ठप रहने के विरोध में गुरुवार को नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव, उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी तथा विभिन्न वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारी अंदर ही फंस गए, जिससे नगर परिषद का कामकाज प्रभावित रहा.

टेंडर के बाद भी शुरू नहीं हुए विकास कार्य

प्रदर्शन कर रहे जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कई विकास योजनाओं का टेंडर पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं कराया गया है. इससे शहर के विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और आम लोगों को मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इसे लेकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षदों में भारी नाराजगी है.

जनहित में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव और उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विकास योजनाओं को शुरू नहीं किया गया, तो जनहित में आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

ALSO READ: पलामू : मेदिनीनगर में कौन करेगा डिज्नीलैंड मेले का आयोजन? खुली बोली में हुआ बड़ा फैसला

प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग

पार्षदों ने प्रशासन से लंबित विकास कार्यों को तत्काल शुरू कराने और नगर परिषद की योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की. उनका कहना था कि विकास कार्यों में हो रही देरी का खामियाजा सीधे शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *