Click Here
Click Here
Click Here

JSSC के खिलाफ अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, लंबित रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग

Ranchi: माध्यमिक आचार्य नियुक्ति में कई अभ्यर्थियों का रिजल्ट अब तक जारी नहीं होने से नाराज झारखंड छात्र संघ ने आज जेएसएससी...

Candidates protest
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी

Ranchi: माध्यमिक आचार्य नियुक्ति में कई अभ्यर्थियों का रिजल्ट अब तक जारी नहीं होने से नाराज झारखंड छात्र संघ ने आज जेएसएससी (JSSC) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान संगठन ने लंबित रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग की. छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष एस. अली ने आरोप लगाया, कि कई अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, फिर भी उनका रिजल्ट रोक दिया गया है. उनका कहना है कि अभ्यर्थियों ने नॉन-क्रीमी लेयर, ईडब्ल्यूएस (EWS) और आरक्षण से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज भी जमा किए हैं, लेकिन इसके बाद भी परिणाम जारी नहीं किया गया.

सबसे ज्यादा परेशानी उर्दू विषय के अभ्यर्थी 

अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कुछ अभ्यर्थियों का रिजल्ट पीजी डिग्री की तारीख और मदरसा फाजिल डिग्री को लेकर भी रोका गया है. उन्होंने सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. एस. अली के मुताबिक, सबसे ज्यादा परेशानी उर्दू विषय के अभ्यर्थियों को हो रही है. उन्होंने दावा किया कि उर्दू के 92 पदों के लिए 78 अभ्यर्थियों का डीवी हुआ, लेकिन अब तक सिर्फ 39 का ही रिजल्ट जारी किया गया है. बाकी अभ्यर्थी लगातार JSSC कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं.

करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद छात्र संघ ने JSSC सचिव के नाम मांग पत्र सौंपा. साथ ही मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग से मामले में दखल देकर जल्द लंबित रिजल्ट जारी कराने की मांग की.

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस की 12 जुलाई को रांची में होगी 5 किमी मैराथन

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *