Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: फीस विवाद पर आईलेक्स पब्लिक स्कूल में हंगामा, जांच में मिली कई अनियमितताएं

Koderma: जयनगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस डंडाडीह स्थित आईलेक्स पब्लिक स्कूल में गुरुवार को फीस विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ....

कोडरमा
फीस विवाद पर स्कूल में हंगामा

Koderma: जयनगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस डंडाडीह स्थित आईलेक्स पब्लिक स्कूल में गुरुवार को फीस विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ. अभिभावकों का आरोप है कि फीस बकाया रहने पर स्कूल प्रबंधन बच्चों को कड़ी धूप में खड़ा कर प्रताड़ित करता है.अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर अधिक फीस वसूली, किताब और ड्रेस के नाम पर मनमानी करने का आरोप लगाया. इसको लेकर बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और विरोध जताया.

45 मिनट तक कोडरमा-कोवाड मुख्य मार्ग रहा जाम

स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नाराज अभिभावकों ने करीब 45 मिनट तक कोडरमा-कोवाड मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने स्कूल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की. अधिकारियों के उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद अभिभावकों ने सड़क जाम समाप्त किया.

जांच में सामने आईं कई बड़ी अनियमितताएं

मामले की जांच जिला शिक्षा अधीक्षक (DSI) द्वारा की गई, जांच में सामने आया कि विभागीय रिकॉर्ड में  स्कूल के नाम से कोई विद्यालय दर्ज नहीं है, विद्यालय का यू-डाइस पंजीकरण आइडियल प्रोग्रेसिव स्कूल के नाम से पाया गया. इसके अलावा स्कूल में शुल्क निर्धारण समिति का गठन भी नहीं किया गया था.

ALSO READ:  सरायकेला: अस्पताल में मरीज नहीं, वार्डों पर ताले; गम्हरिया CHC की बदहाली पर DC का सख्त एक्शन

मान्यता कक्षा 8 तक, चल रही थी 10वीं तक की पढ़ाई

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि विद्यालय को केवल कक्षा 1 से 8 तक की मान्यता प्राप्त है, लेकिन इसके बावजूद स्कूल में कक्षा 9 और 10 का संचालन किया जा रहा था. DSI ने कहा कि फीस को लेकर बच्चों को किसी भी स्थिति में प्रताड़ित नहीं किया जा सकता. जांच में मिली अनियमितताओं के आधार पर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *