Click Here
Click Here
Click Here

शिव शक्ति मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की हुई शुरुआत

Ranchi: न्यू मधुकम रोड नंबर-5 स्थित शिव शक्ति मंदिर में गुरुवार से चार दिवसीय वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा...

शिव शक्ति मंदिर से निकली कलश यात्रा
शिव शक्ति मंदिर से निकली कलश यात्रा

Ranchi: न्यू मधुकम रोड नंबर-5 स्थित शिव शक्ति मंदिर में गुरुवार से चार दिवसीय वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. पूरे रास्ते भक्तों ने भगवान शिव के जयकारे लगाए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया. कलश यात्रा की शुरुआत शिव शक्ति मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हुई. यात्रा न्यू लाइंस क्लब रोड नंबर-5, चूना भट्ठा, पहाड़ी मंदिर रोड और सती मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा. इसके बाद यात्रा रातू रोड, खड़गड़ा, चूना भट्ठा और चौधरी धर्मशाला होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई.

सामूहिक रुद्राभिषेक, हवन, भंडारा और जागरण का होगा आयोजन

मंदिर के पुजारी केदारनाथ मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया. समिति के सदस्य संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि भगवान भोलेनाथ से राज्य की सुख-समृद्धि और झारखंड के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है. समिति के अनुसार, 10 जुलाई को सामूहिक रुद्राभिषेक, 11 जुलाई को सामूहिक हवन और शाम में भंडारे का आयोजन होगा. वहीं 12 जुलाई को भव्य जागरण और आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी.

ALSO READ: चाईबासाः कराईकेला थाना में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *