Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: जंगल से पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी APK फाइल भेजकर करते थे ठगी

Giridih: जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक...

cyber fraud
गिरिडीह: जंगल से पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार

Giridih: जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने ताराटांड़ थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल के पीछे स्थित जंगल में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर ठगी की योजना बना रहे थे.

पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे “customersupport.apk” और “wifiairtel.apk” नाम की फर्जी APK फाइल लोगों के मोबाइल पर भेजते थे. जैसे ही कोई व्यक्ति इन फाइलों को डाउनलोड कर इंस्टॉल करता था, उसके मोबाइल की जरूरी जानकारी आरोपियों के पास पहुंच जाती थी. इसके बाद वे बैंक खाते, यूपीआई और अन्य डिजिटल माध्यमों से लोगों के साथ ठगी करते थे.

मोबाइल, सिम कार्ड और लैपटॉप बरामद

पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से 10 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, एक लैपटॉप और चार मोटरसाइकिल बरामद की गईं. पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में जनार्दन मंडल, अशोक कुमार, बब्लू कुमार, बिष्णु कुमार समेत पांच लोग शामिल हैं. पुलिस के अनुसार अशोक कुमार और बब्लू कुमार पहले भी साइबर ठगी के मामलों में जेल जा चुके हैं. जेल से बाहर आने के बाद वे फिर से इस काम में लग गए थे.

पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच

मामले में साइबर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों के पूरे नेटवर्क और उनके अन्य साथियों की जांच कर रही है. बरामद मोबाइल, लैपटॉप और सिम कार्ड की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, ऐप या APK फाइल को डाउनलोड न करें. साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत करें.

ALSO READ: कोल्हान में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में आएगी तेजी, DGP तदाशा मिश्रा ने चाईबासा में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *