हजारीबाग : हाई स्पीड टूरिस्ट वाहन डायवर्सन से टकराया, टला हादसा

Hazaribagh : चोरदाहा (चौपारण) से गोरहर तक राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पिछले सात वर्षों से चल रहा है. निर्माण कार्य...

Hazaribagh : चोरदाहा (चौपारण) से गोरहर तक राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पिछले सात वर्षों से चल रहा है. निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने से दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार से जा रही एक टूरिस्ट वाहन (बीआर 02डब्ल्यू 0603) निर्माणाधीन सड़क पर बने डायवर्सन से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.

ग्रामीणों का आरोप है कि

हालांकि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थानीय निवासी समाजसेवी सुनील पांडेय ने कहा कि निर्माण एजेंसी द्वारा डायवर्सन से 300 से 500 मीटर पहले तक कोई चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर, संकेतक या पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है. इससे विशेषकर रात और सुबह के समय वाहन चालकों को डायवर्सन का समय पर पता नहीं चल पाता और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण इस मार्ग पर आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं. लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिला प्रशासन से निर्माण स्थल पर आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने, चेतावनी संकेतक लगाने तथा लापरवाही बरतने वाली एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

Also Read : ज्ञान रत्न प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में : प्रकाश रजक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *