Saurav Singh
Ranchi : हरियाणा और केरल के बाद झारखंड में भी 12000 पुलिसकर्मियों को सेवा विस्तार दिया जाएगा. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 10 जुलाई को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में 20 साल नौकरी कर चुके आईआरबी IRB बटालियन के 12 हजार जवानों को सेवा विस्तार दिए जाने पर चर्चा हुई. झारखंड से पहले हरियाणा और केरल में आईआरबी IRB बटालियन को एक्सटेंशन दिया जा चुका है.

सेवा 20 वर्ष के लिए निर्धारित की गयी थी
जानकारी के अनुसार, आइआइबी IRB के जवानों की जब नियुक्ति हुई थी, तब उनकी सेवा 20 वर्ष के लिए निर्धारित की गयी थी. इसके बाद उन्हें सेवानिवृत्ति प्रदान कर सामान्य पुलिस बल में समायोजित किया जाना था. लेकिन यह समायोजन किस तरह से होगी, इसके लिए नियमावली तैयार नहीं की गयी थी. पहली बार आइआरबी IRB में जवानों की बहाली 2005 में हुई थी. अब उनकी सेवानिवृत्ति की अवधि करीब आ चुकी थी. वहीं दूसरी ओर पूर्व की नियमावली के तहत जिन लोगों को प्रमोशन दिया गया था, उन्हें दो साल का एक्सटेंशन प्रदान किया गया. सेवानिवृत्ति की अवधि कम होने की वजह से सवाल उठने लगे थे कि सेवानिवृत्ति के बाद किस नियमावली के तहत इन्हें समायोजित किया जाये. इस वजह से इन्हें समायोजित करने के लिए नियमावली तैयार कर गृह विभाग के पास भेजा दिया गया था.
20 साल से अधिक समय से नौकरी कर रहे आईआरबी IRB के जवानों का मांगा गया था डेटा
झारखंड पुलिस में 20 साल से अधिक समय से सेवा दे रहे आईआरबी IRB जवानों का डेटा मांगा गया था. पिछले महीने जैप डीआईजी JAP – DIG द्वारा सभी कमांडेंट को निर्देश दिया गया था, कि वे ऐसे सभी कर्मियों का पूरा डेटा तैयार कर एक सप्ताह के भीतर सौंपें. आधिकारिक पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि नियमानुसार, आईआरबी IRB संवर्ग के कर्मियों की सेवा अवधि अधिकतम 20 वर्षों तक ही सीमित है. इसके साथ ही नियम में यह भी प्रावधान है कि प्रत्येक पदोन्नति मिलने पर सेवा अवधि में केवल दो वर्ष का विस्तार दिया जा सकता है.
ALSO READ : झारखंड शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 15 अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार


