Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग मेन रोड पर मौत को दावत देता गड्ढा, निगम और NH की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Hazaribagh: जिले के बीजी मार्गों में से एक मेन रोड पर सदर अस्पताल के समीप सड़क बना गहरा गड्ढा लगातार हादसों का...

NH authorities
हजारीबाग मेन रोड पर मौत को दावत देता गड्ढा

Hazaribagh: जिले के बीजी मार्गों में से एक मेन रोड पर सदर अस्पताल के समीप सड़क बना गहरा गड्ढा लगातार हादसों का कारण बनता जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार इस गड्ढे में हर दिन तीन से चार टोटो पलट रहे हैं,और यात्री चोटिल हो रहे हैं, लेकिन नगर निगम और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े विभाग की ओर से अब तक इसकी मरम्मत के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

बीती रात भी इसी गड्ढे में एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में टोटो पर सवार कई महिलाएं सड़क पर गिर गईं और उन्हें चोटें आई. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को संभाला और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि सदर अस्पताल के सामने होने के कारण इस मार्ग से दिनभर एंबुलेंस, मरीज, स्कूली वाहन, दोपहिया, चारपहिया और टोटो की भारी आवाजाही रहती है.

स्थानीय नागरिकों और टोटो चालकों ने प्रशासन से मांग

राहगीरों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार नगर निगम और संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन अब तक न तो गड्ढा भरा गया और न ही किसी प्रकार की चेतावनी या बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई. लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है. स्थानीय नागरिकों और टोटो चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कर गड्ढे को भरा जाए, ताकि आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके. उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन यह गड्ढा बड़ी जनहानि का कारण बन सकता है.

शहरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे संबंधित विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे. फिलहाल यह गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए रोजाना खतरे का सबब बना हुआ है.

ALSO READ: EXCLUSIVE : हरियाणा और केरल के बाद झारखंड में भी 12000 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सेवा विस्तार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट 

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *