Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : पिता का सपना, बेटे का संकल्प: झुमरी तिलैया के सगलदीप सिंह बने भारतीय सेना में ‘लेफ्टिनेंट डॉक्टर’

Koderma : कहते हैं कि अगर संकल्प में दृढ़ता और इरादों में ईमानदारी हो, तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है....

Koderma : कहते हैं कि अगर संकल्प में दृढ़ता और इरादों में ईमानदारी हो, तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है कोडरमा के झुमरी तिलैया के होनहार लाल सगलदीप सिंह ने. ​सगलदीप ने देश के प्रतिष्ठित AFMC (Armed Forces Medical College), पुणे से अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी कर ली है. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट डॉक्टर के रूप में कमीशन प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है.

Sagaldeep Singh becomes a 'Lieutenant Doctor' in the Indian Army.

 

 

संघर्ष से सफलता तक का सफर

​यह कामयाबी सिर्फ एक दिन की मेहनत नहीं बल्कि, ​पिता का वो अधूरा सपना है जिसे बेटे ने अपनी आंखों में बसाया कर ​सालों का कड़ा संघर्ष और अटूट संकल्प है जिसने हर चुनौती को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. देश सेवा का वो बेमिसाल जज्बा है जो अब सेना के जवानों के इलाज और सेवा में झलकेगा. यह पूरे कोडरमा जिले और झारखंड के लिए बेहद गर्व का क्षण है. सगलदीप की यह सफलता आज के युवाओं के लिए प्रेरणा की एक नई मिसाल है.

Also Read : इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, पटना से आए युवक ने दो बच्चों की मां से की शादी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *