Ranchi: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से जुड़े अरविंद उरांव को रांची की एक अदालत ने बरी कर दिया है. अभियोजन पक्ष अदालत में ठोस सबूत पेश नहीं कर पाया. रांची के अपर न्याययुक्त ओंकार नाथ चौधरी की अदालत ने बेनिफिट ऑफ डाउट देते हुए आरोपी को दोषमुक्त करार दिया.
क्या था पूरा मामला
22 जनवरी 2021 को रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के बाजरा दीपाटोली में पंडरा ओपी पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर तड़के छापेमारी की थी. पुलिस का दावा था कि अरविंद उरांव ने अपने घर में अवैध हथियारों का जखीरा छिपा रखा है. इस रेड के दौरान पुलिस ने मौके से एक अत्याधुनिक कार्बाइन, दो मैगजीन और 9 एमएम के तीन जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया था, जिसके बाद अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.



