Click Here
Click Here
Click Here

सूरज नायक मौत मामला: हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने निकाला कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

Ranchi: धुर्वा के थेथरकोचा निवासी सूरज नायक की मौत के मामले में शनिवार को परिजनों, स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला. यह...

सूरज नायक मौत मामला

Ranchi: धुर्वा के थेथरकोचा निवासी सूरज नायक की मौत के मामले में शनिवार को परिजनों, स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला. यह मार्च धुर्वा के शालीमार बाजार से शुरू होकर धुर्वा गोलचक्कर तक गया. हाथों में मोमबत्ती और न्याय की मांग वाले पोस्टर लेकर लोगों ने सूरज नायक को श्रद्धांजलि दी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. परिजनों का आरोप है कि सूरज नायक ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या की गई है.

पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग 

उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए. कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा. हालांकि, मामले में सामने आई फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत फांसी लगने से होने की पुष्टि हुई है. इसके बावजूद परिजन फॉरेंसिक रिपोर्ट पर सवाल उठा रहे हैं और उनका कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच होनी चाहिए ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके.

AlsoRead:रांची में एम्स और रिम्स-2 की तैयारी, हर जिले में बनेगा 100 बेड का सी-सेक्शन सेंटर : डॉ. इरफान अंसारी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *