Click Here
Click Here
Click Here

मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फर्जी दस्तावेजों के साथ अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

Ranchi: लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले एक सटीक और गोपनीय इनपुट के आधार पर ओडिशा पुलिस ने राज्य में अवैध रूप से...

Major police action based on input from Military Intelligence: Illegal Bangladeshi woman arrested with fake documents

Ranchi: लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले एक सटीक और गोपनीय इनपुट के आधार पर ओडिशा पुलिस ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है. इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने पुरी जिले से एक बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया है.

गुप्त अभियान में पकड़ी गई महिला

जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई को ओडिशा पुलिस ने पुरी जिले के पिपिली थाना अंतर्गत दनोगहीर गांव में एक गुप्त ऑपरेशन शुरू किया. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने रुक्सार बेगम नाम की एक बांग्लादेशी महिला को पकड़ लिया. विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, यह महिला लंबे समय से बिना किसी वैध यात्रा दस्तावेज या वीजा के भारत में अवैध रूप से रह रही थी.

यह भी पढ़ें: वियतनाम नाव हादसा : PM मोदी ने जताया दुख, पोस्ट में कहा- ‘जिन्होंने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, दूतावास हरसंभव मदद पहुंचा रहे’

फर्जी भारतीय पहचान पत्रों का इस्तेमाल

शुरुआती जांच में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपी महिला ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और अन्य संवेदनशील इलाकों में भारतीय नामों से बने फर्जी आधार कार्ड और अन्य जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रही थी. जांच एजेंसियों के अनुसार, वह पहले भी राज्य में कई तरह की संदिग्ध और गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल रही है. गिरफ्तारी के बाद पुरी पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए महिला को होल्डिंग सेंटर में स्थानांतरित कर दिया है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *