NewsWave Desk : वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड पर हुए हादसे में 15 भारतीयों की जान चली गयी. सभी मृत भारतीय पर्यटक थे. जो फु क्वोक आइलैंड में बोटिंग के लिये गये थे. हालांकि इस दौरान अन्य भारतीय भी मौके पर मौजूद थे. इसी दौरान स्पीडबोट, खराब मौसम और ऊंची लहरों के कारण नाव ने पलटी मारी और हादसा हो गया. सभी पर्यटक को मे रुट आइलैंड से फु क्वोक आइलैंड के एन थोई पोर्ट जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पर्यटक पलटी हुई नाव में फंस गए थे. वहीं, खराब मौसम, ऊंची लहरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावट डाली. मुश्किल हालात की वजह से अंदर फंसे लोगों तक पहुंचना मुश्किल था. हालांकि, पास की नावों ने मौके पर पहुंचकर पानी से बचे हुए लोगों को बाहर निकाला. बाद में बॉर्डर गार्ड्स की दो जहाज और 35 अधिकारी और जवान तैनात किए जाने के बाद रेस्क्यू तेज किया गया.
32 भारतीय थे मौजूद
स्थानीय रेस्क्यू टीम ने बताया कि मौके पर 32 यात्री थे. 15 लोगों की मौत हो गयी. इस हादसे पर पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी और अन्य राज्य के मुख्यमंत्रियों ने शोक जताया है. मरने वालों में तमिलनाडु, आंध्र और केरल के लोग है. मरने वालों में तमिलनाडु के 10, आंध्र के तीन और अन्य दो लोगों की मौत हुई है. इसमें आंध्र प्रदेश के 19 टूरिस्ट इस नाव पर सवार थे. वहीं, भारतीय दूतावास ने वियतनाम में दो कंट्रोल रूम स्थापित किए है.
ALSO READ : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में आयी कमी, भारत में कोई राहत नहीं
