NewsWave Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर प्लेबैक गायिका एस. जानकी अम्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संवेदना एक्स पर पोस्ट की. जिसमें उन्होंने एस जानकी के निधन को संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है. एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा कि अलग-अलग भाषाओं में गाए उनके गाने कई पीढ़ियों के बीच लोकप्रिय रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी धुनें आने वाले समय में भी सुनने वालों को मंत्रमुग्ध करती रहेंगी. दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, प्रशंसकों और पूरे संगीत जगत के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.
दक्षिण भारत की नाइटिंगेल के नाम से है मशहूर
जानकारी हो कि एस. जानकी अम्मा दक्षिण भारत की नाइटिंगेल के नाम मशहूर है. उन्हें प्रशंसक प्यार से जानकी अम्मा भी कहते थे. उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत 20 साल की उम्र से की थी. उन्होंने लगभग 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए. वह तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी के अलावा लगभग 20 भाषाओं में गाने गाये है.
चार बार मिला नेशनल अवार्ड
एस. जानकी ने 2013 में पद्म भूषण लेने से इनकार कर दिया था. उनका मानना था कि उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए चुना जाना चाहिए था. उन्हें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए 4 बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला.
