रांची में पेपर लीक के खिलाफ दौड़े युवा, कांग्रेस की स्टूडेंट्स मैराथन में उठी पारदर्शी परीक्षा की मांग

Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से रविवार को कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत स्टूडेंट्स मैराथन का...

Youths in Ranchi run against paper leaks, demand for transparent exams raised at Congress Students' Marathon

Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से रविवार को कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत स्टूडेंट्स मैराथन का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में छात्र, युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए. मैराथन के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे को उठाते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग की गई. कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी, सुबोध कांत सहाय समेत कई नेता मौजूद रहे. सभी ने युवाओं के साथ मैराथन में भाग लिया और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई.

यह भी पढ़ें: दुमका में डबल मर्डर : घरेलू विवाद में पिता बना हैवान, बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, बीच-बचाव करने आए चाचा की भी मौत

छात्रों की आवाज बनेगी कांग्रेस: उदय भानु चिब

सभा को संबोधित करते हुए उदय भानु चिब ने कहा कि देशभर में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि मेहनत करने वाले छात्रों को बार-बार निराशा झेलनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और छात्रों की आवाज बनेगी. वहीं, कन्हैया कुमार ने कहा कि किसी भी राज्य में अगर पेपर लीक होता है तो कांग्रेस छात्रों के हित में उसके खिलाफ आवाज उठाएगी. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मैराथन के दौरान युवाओं ने पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और निष्पक्ष परीक्षाओं की मांग को लेकर संदेश भी दिए.

यह भी पढ़ें: चतरा पुलिस का नशा के तस्करों पर का कड़ा प्रहार, 5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *