पलामू पुलिस को मिली कामयाबी, चोरी के सामान के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

Palamu: पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर थाना पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल खुलासा किया है. पुलिस...

चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपी
चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपी

Palamu: पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर थाना पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल खुलासा किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहर थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय मोहित कुमार और 25 वर्षीय राधे डोम के रूप में हुई है.

आईफोन-13, लैपटॉप और बाइक बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी गया एक कीमती आईफोन-13 और डेल कंपनी का लैपटॉप बरामद किया है. इसके साथ ही वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. साथ ही उनसे अन्य मामलों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है.

ALSO READ: Chaturmas 2026: 25 जुलाई से चातुर्मास शुरू, शादी-विवाह पर लगेगा ब्रेक; जानें कब से शुरू होंगे शुभ मुहूर्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *