कोडरमा: बैंक ऑफ इंडिया समझौता अभियान कल से, 17 जुलाई तक निपटाए जाएंगे मामले

Koderma: जिले के विभिन्न बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 13 से 17 जुलाई तक एकमुश्त समझौता अभियान चलाया जाएगा. अभियान के...

Koderma: Bank of India settlement drive to begin tomorrow, cases to be settled by July 17

Koderma: जिले के विभिन्न बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 13 से 17 जुलाई तक एकमुश्त समझौता अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत जिले की सभी शाखाओं में एनपीए ऋण खातों के निपटारे की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. बैंक के अनुसार, यह अभियान विशेष रूप से उन एनपीए उधारकर्ताओं के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो व्यवसाय में परेशानी, चिकित्सा संबंधी समस्या या अन्य वास्तविक कारणों से समय पर ऋण का भुगतान नहीं कर सके हैं. बैंक की ओर से छोटे एवं मध्यम आकार के एनपीए ऋण खातों के निपटारे के लिए विशेष ओटीएस योजनाएं संचालित की जा रही हैं. इसके तहत पात्र उधारकर्ताओं को नियमानुसार विशेष छूट का लाभ दिया जाएगा. बैंक ने सभी संबंधित एनपीए उधारकर्ताओं से निर्धारित अवधि में अपनी नजदीकी शाखा से संपर्क कर ऋण खातों का निपटारा करने और अभियान का लाभ उठाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: जटिल ऑपरेशन में मिली सफलता, 5.5 किलो वजनी गर्भाशय फाइब्रॉइड निकाला गया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *