खान सर और उनके बॉडीगार्ड को सिविल कोर्ट से मिली जमानत

NewsWave Desk : खान सर की जमानत याचिका पर आज यानी सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान खान...

खान सर

NewsWave Desk : खान सर की जमानत याचिका पर आज यानी सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को कोर्ट की ओर से जमानत मिल गई.मामला कोचिंग के बाहर फायरिंग से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, जिला जज रूपेश देव की अदालत ने खान सर और फायरिंग के मामले में गिरफ्तार दोनों गार्ड को जमानत दी है. लंबे समय के इंतजार के बाद कोर्ट की ओर से आए इस फैसले के बाद कोचिंग विवाद में खान सर को कानूनी राहत मिली है.

टली थी सुनवाई

इसके पहले 10 जुलाई को मामले में फैसला आना था. लेकिन जज की अनुपस्थिति के कारण 13 जुलाई के लिए सुनवाई टल गई थी.

 

ALSO READ झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘मंईयां सम्मान दिवस’ पर एक साथ मिलेगा योजना का पैसा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *