बोकारो में बेखौफ चेन स्नैचर, 24 घंटे में दूसरी वारदात

Bokaro: जिले में दूसरे दिन भी बाइक सवार दो बदमाश गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए. सोमवार सुबह करीब...

दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से 10 ग्राम सोने की चेन झपटी
दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से 10 ग्राम सोने की चेन झपटी

Bokaro: जिले में दूसरे दिन भी बाइक सवार दो बदमाश गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए. सोमवार सुबह करीब सवा 11 बजे सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. 24 घंटे के भीतर छिनतई की यह दूसरी घटना है. गोमिया के स्वांग निवासी पीड़ित महिला कनक लता अपने पति संजय कुमार सिन्हा के साथ पुत्र का इलाज कराने बोकारो आई थीं.

मेडिकल के बाहर वारदात को दिया अंजाम

पीड़ित महिला दंपती लक्ष्मी मार्केट स्थित मयूर मेडिकल के सामने बेटे का इलाज कराने पहुंचे थे. इसी दौरान मेडिकल के समीप खड़े दो बदमाशों ने महिला के गले से 10 ग्राम सोने की चेन झपट ली और बाइक से फरार हो गए. पीड़िता ने 112 पर कॉल कर थाना को सूचना दी. 5-7 मिनट में पुलिस भी पहुंच गई. बाद में महिला ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

Also Read: झारखंड में अगले कई दिनों तक बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और वज्रपात के आसार

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

महिला और उनके पति ने बताया कि घटना के बाद कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया गया, लेकिन वे भागने में सफल रहे. बताया कि आरोपियों में से एक ने सफेद टोपी तथा स्काई ब्लू रंग की शर्ट पहन रखी थी, जिससे उनकी पहचान में मदद मिल सकती है. इधर, घटना की सूचना के बाद सेक्टर-4 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बाइक सवार अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके. ज्ञात हो कि 24 घंटे पूर्व सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2-सी में भी शैलेन्द्र यादव उर्फ मुन्ना यादव के गले से सोने की चेन छिनतई हुई थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *