जामताड़ा: सर्पदंश से BJP नेता रवि बाध्यकर की मौत, गांव में शोक

Jamtara: जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत सदर पंचायत निवासी रवि बाध्यकर (लगभग 45 वर्ष) की रविवार देर रात सर्पदंश से मौत हो...

जामताड़ा के कुंडहित में सर्पदंश से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रवि बाध्यकर की मौत
जामताड़ा के कुंडहित में सर्पदंश से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रवि बाध्यकर की मौत

Jamtara: जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत सदर पंचायत निवासी रवि बाध्यकर (लगभग 45 वर्ष) की रविवार देर रात सर्पदंश से मौत हो गई.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, सांप के काटने के तुरंत बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के शिरडी स्थित अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

गांव में पसरा मातम

सोमवार देर दोपहर तक उनका पार्थिव शरीर गांव लाने की प्रक्रिया जारी थी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: वियतनाम बोट हादसे में मृत 15 पर्यटकों का शव आज पहुंचेगा मुंबई, दूतावास ने बताया – राज्यों को दी गयी है जानकारी

BJP नेताओं ने जताया शोक

बताया जाता है कि रवि बाध्यकर भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे तथा भाजपा कुंडहित मंडल के उपाध्यक्ष थे. उनके निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. कई भाजपा नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *