Gumla: गुमला सदर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी बड़ी समस्या बन गई है. पहले से ही डॉक्टरों की कमी झेल रहे सदर अस्पताल से हाल के दिनों में कुछ चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया गया. वहीं, जिन चिकित्सकों की पोस्टिंग गुमला में की गई है, उनमें से कई ने अब तक योगदान नहीं दिया है.
मरीजों को हो रही परेशानी
चिकित्सकों की कमी के कारण सदर अस्पताल में इलाज की व्यवस्था प्रभावित हो रही है. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने में अस्पताल प्रबंधन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. शंभू कुमार चौधरी और उपाधीक्षक डॉ. अनुपम किशोर को खुद मोर्चा संभालना पड़ा. दोनों अधिकारियों ने मरीजों के इलाज और अस्पताल की व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जिम्मेदारी संभाली.
अस्पताल की व्यवस्था का लिया जायजा
चिकित्सकों की कमी के बीच सदर अस्पताल की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान सामने आया कि डॉक्टरों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा असर पड़ रहा है. स्थानीय लोगों और मरीजों का कहना है कि सदर अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त तैनाती जरूरी है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके.
ALSO READ: कोडरमा: सड़क पर मिला लावारिस मवेशी का शव, गौ रक्षकों ने जेसीबी से हटाकर कराया अंतिम संस्कार
