रांची के सभी बूथों पर लगी चुनावी पाठशाला, मतदाताओं से जल्द फॉर्म जमा करने की अपील

Ranchi: आगामी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया....

https://newswavejharkhand.com/the-ugly-face-of-terror-funding-behind-cricket-diplomacy-serious-allegations-against-shoaib-akhtar-and-mohammad-asif-a-major-claim-by-a-former-mha-official/

Ranchi: आगामी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), बीएलए-2 और स्थानीय मतदाताओं ने भाग लिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर बैठक हुई. इस दौरान अनमैप्ड मतदाताओं की सूची के आधार पर एएसडीडी (ASDD) मतदाताओं की प्रारूप सूची तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट डिप्लोमेसी के पीछे टेरर फंडिंग का घिनौना चेहरा: शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ पर गंभीर आरोप, पूर्व MHA अधिकारी का बड़ा दावा 

DC की अपील- प्रशासन का करें पूरा सहयोग

बैठक में मतदाताओं को बताया गया कि जिन लोगों को एन्यूमरेशन फॉर्म (Enumeration Form) मिल चुका है, वे उसे जल्द से जल्द सही तरीके से भरकर अपने संबंधित बीएलओ को जमा करें. इससे मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन का कार्य समय पर पूरा किया जा सकेगा और किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से नहीं छूटेगा. उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में प्रशासन का पूरा सहयोग करें और बिना देरी किए अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करें. उन्होंने कहा कि समय पर फॉर्म जमा होने से मतदाता सूची को अपडेट करने का काम सुचारू रूप से पूरा होगा और चुनाव संबंधी तैयारियां भी तय समय पर पूरी की जा सकेंगी.

https://newswavejharkhand.com/the-ugly-face-of-terror-funding-behind-cricket-diplomacy-serious-allegations-against-shoaib-akhtar-and-mohammad-asif-a-major-claim-by-a-former-mha-official/

यह भी पढ़ें: अपडेटः उत्क्रमित पदस्थापन का युग खत्म, अनुभवी अफसरों को मिलेगा उनका हक, बदलेगी जिलों की प्रशासनिक तस्वीर, सेवा के पदों का होगा युक्तिसंगत पुनर्गठन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *