Gumla : जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. ताजा मामला गुमला जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय से जुड़ा है, जहां एसीबी की टीम ने मंगलवार को अचानक छापेमारी कर दो कर्मियों को रिश्वत की राशि के साथ रंगेहाथ धर दबोचा. इस कार्रवाई के बाद पूरे शिक्षा महकमे और सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, एसीबी को शिकायतकर्ता से गुप्त सूचना और लिखित शिकायत मिली थी कि विभाग के स्तर पर किसी काम को करने या राहत देने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया तय योजना के मुताबिक, जैसे ही पीड़ित पक्ष रिश्वत के पैसे लेकर कार्यालय पहुंचा और कर्मियों ने पैसे हाथ में लिए, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: कानून बनाम शरीयत: आमिर खान की तीसरी शादी पर दारुल इफ्ता का धार्मिक रुख
