कोडरमा: 19 जुलाई को होगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024, DC-SP ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Koderma: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, रांची के परीक्षा नियंत्रक से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 (Jharkhand Regional...

Koderma
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते उपायुक्त, एसपी व अन्य

Koderma: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, रांची के परीक्षा नियंत्रक से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 (Jharkhand Regional Worker Competitive Examination-2024) का आयोजन 19 जुलाई 2026 को तीन पालियों में किया जाएगा. प्रथम पाली प्रातः 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, द्वितीय पाली पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक तथा तृतीय पाली अपराह्न 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होगी.

परीक्षा केंद्रों का उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने संयुक्त रूप से जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जे.जे. कॉलेज, मॉडर्न पब्लिक स्कूल तथा राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, कोडरमा का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे, पेयजल, शौचालय, अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की.

उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता संजय पी.एम. कूजूर, जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पलामू: पांकी में निजी क्लीनिक में इलाज के बाद 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *