Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी नीतीश कुमार, पिता संजय साव ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए डोमचांच थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
बाउंड्री कराने के दौरान विवाद का आरोप
आवेदन के अनुसार, घटना 14 जुलाई 2026 की बताई गई है. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जब वह अपनी जमीन पर बाउंड्री करा रहा था, तभी अमित कुमार, अविनाश कुमार (दोनों पिता पवन साव), अनीता देवी (पति पवन साव) और पवन साव (पिता स्व. केशर साव) उसके साथ मारपीट करने लगे. आरोप है कि अमित कुमार और अनीता देवी ने उस पर रॉड से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद उसे शौचालय में डालने की कोशिश की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. इधर, डोमचांच थाना पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ALSO READ: रांची को हराभरा बनाने की तैयारी, इस वित्तीय वर्ष 80 से अधिक जगहों पर विकसित होंगे ग्रीन पैच
