IND vs ENG: भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Newswave Desk: भारत ने बर्मिंघम में मंगलवार (14 जुलाई) को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर...

IND vs ENG
IND vs ENG: भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया

Newswave Desk: भारत ने बर्मिंघम में मंगलवार (14 जुलाई) को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर दौरे की पहली जीत दर्ज की. इसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन जो रूट और लियाम डॉसन ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए सातवें विकेट के लिए 121 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. रूट ने 76 गेंदों पर 76 रन बनाए, जबकि डॉसन ने 83 गेंदों में 68 रन की पारी खेली. इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 258 रन बनाए.

259 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 45.2 ओवर में चार विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने ब्रिटेन दौरे पर अपना जीत का खाता खोला. इससे पहले टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था.

किस खिलाड़ी ने कितने रन बनाए

– कप्तान शुभमन गिल – 80 रन
– उपकप्तान श्रेयस अय्यर – 35 रन
– अक्षर पटेल – 57 रन
– वॉशिंगटन सुंदर – 52 रन
– रोहित शर्मा – 11 रन
– विराट कोहली – 5 रन

अक्षर पटेल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. अब सीरीज का दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा.

ALSO READ: आरोप: रांची में भू-माफियाओं ने तोड़ी जमीन की बाउंड्रीवॉल तोड़ी, विधवा महिला को दी जान से मारने की धमकी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *