हजारीबाग में दो फुटबॉल संघों की खींचतान, खिलाड़ियों के भविष्य पर मंडराया संकट

Hazaribagh: जिले में फुटबॉल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के बजाय दो अलग-अलग फुटबॉल संघों के बीच वर्चस्व की लड़ाई खिलाड़ियों के...

football associations
हजारीबाग में दो फुटबॉल संघों की खींचतान, खिलाड़ियों के भविष्य पर मंडराया संकट

Hazaribagh: जिले में फुटबॉल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के बजाय दो अलग-अलग फुटबॉल संघों के बीच वर्चस्व की लड़ाई खिलाड़ियों के भविष्य पर असर डालती नजर आ रही है. खेल प्रेमियों, पूर्व खिलाड़ियों, अभिभावकों और विभिन्न फुटबॉल क्लबों से जुड़े लोगों का कहना है कि आपसी विवाद का खामियाजा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है. उन्हें न तो उचित मंच मिल रहा है और न ही अपनी प्रतिभा दिखाने के समान अवसर.

एकता की जगह दो संघ, बढ़ा भ्रम

जानकारों के अनुसार, पहले जिले में एक ही फुटबॉल संघ होने से खिलाड़ियों का चयन, प्रशिक्षण और जिला टीम का गठन सुव्यवस्थित तरीके से होता था. लेकिन पिछले कुछ वर्षों में दो अलग-अलग संघ सक्रिय होने के बाद स्थिति बदल गई है. एक ओर अनुभवी पूर्व खिलाड़ी, खेल प्रेमी और अभिभावकों का समूह है, जबकि दूसरी ओर नया गठित संघ अपनी दावेदारी पेश कर रहा है.

दोनों संघों के बीच विवाद का सबसे अधिक असर जिला टीम के चयन और अंतरजिला प्रतियोगिताओं में भागीदारी पर पड़ रहा है. खिलाड़ियों और अभिभावकों के सामने यह असमंजस बना रहता है कि किस संघ के माध्यम से आगे बढ़ें. इससे कई खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने और अपनी पहचान बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

रेफरियों की मान्यता पर भी उठे सवाल

खेल जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि हजारीबाग ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई योग्य रेफरी और प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं. इसके बावजूद हाल के वर्षों में कुछ प्रतियोगिताओं में बिना मान्यता प्राप्त रेफरियों से मैच कराए जाने के आरोप लगे हैं. इससे टूर्नामेंट की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

एक मान्यता प्राप्त संघ की मांग

पूर्व खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, अभिभावकों और विभिन्न फुटबॉल क्लबों ने उपायुक्त से हस्तक्षेप की मांग करते हुए जिले में पहले की तरह एक ही मान्यता प्राप्त फुटबॉल संघ की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है. उनका कहना है कि इससे खिलाड़ियों को स्पष्ट दिशा मिलेगी, चयन प्रक्रिया पारदर्शी होगी और जिला टीम राज्य व अंतरजिला प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी.

ALSO READ: IND vs ENG: भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *