भारत मंडपम में झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

Ranchi/New Delhi : भारत मंडपम में 14 से 17 जुलाई तक आयोजित भारत टेक्स 2026 में झारखंड का पवेलियन देश-विदेश से आए...

DELHI
भारत मंडपम में झारखंड पवेलियन

Ranchi/New Delhi : भारत मंडपम में 14 से 17 जुलाई तक आयोजित भारत टेक्स 2026 में झारखंड का पवेलियन देश-विदेश से आए आगंतुकों का खास ध्यान आकर्षित कर रहा है. खासतौर पर बांस से तैयार प्रीमियम स्टील बोतल और मग विदेशी खरीदारों तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं. आधुनिक डिजाइन और पारंपरिक शिल्प के बेहतरीन मेल से तैयार इन उत्पादों को पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) विकल्प के रूप में सराहा जा रहा है.

12 से 14 घंटे तक तापमान बनाए रखने वाली बांस स्टील बोतल

पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा स्थित अनजनेया बांस क्लस्टर द्वारा तैयार की गई बांस और स्टेनलेस स्टील की प्रीमियम बोतल गर्म या ठंडे पेय का तापमान 12 से 14 घंटे तक बनाए रखने में सक्षम है. वहीं बांस, स्टेनलेस स्टील और फूड-ग्रेड प्लास्टिक से निर्मित मग पेय पदार्थों को 3 से 4 घंटे तक सुरक्षित तापमान पर रखता है. आकर्षक डिजाइन, बेहतर गुणवत्ता और उपयोगिता के कारण इन उत्पादों में विदेशी खरीदारों की विशेष रुचि देखने को मिल रही है.

पारंपरिक कला और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम

झारखंड का पवेलियन केवल बांस उत्पादों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य की पारंपरिक कला और आधुनिक तकनीक के बेहतरीन समन्वय को भी प्रदर्शित कर रहा है, यहां तसर सिल्क, GI टैग उत्पाद, हस्तकरघा, हस्तशिल्प और बांस आधारित नवाचारों को प्रदर्शित किया गया है, जो वैश्विक बाजार में झारखंड की पहचान को मजबूत बना रहे हैं.

ALSO READ: रांची: जवाहर नवोदय विद्यालय(JNV) में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक मिलेगा मौका

130 देशों के खरीदारों के बीच झारखंड को मिला बड़ा मंच

भारत टेक्स 2026 में 130 से अधिक देशों के 6,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदार और लगभग 1.3 लाख व्यापारिक आगंतुक हिस्सा ले रहे हैं. ऐसे वैश्विक मंच पर झारखंड के उत्पादों को मिल रही पहचान राज्य के MSME, कारीगरों और उद्यमियों के लिए निर्यात बढ़ाने, नए बाजारों तक पहुंच बनाने और निवेश आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *