14वीं JPSC परीक्षा और रोजगार के मुद्दे पर सड़क पर उतरेगा भाजयुमो, राज्यभर में आंदोलन का ऐलान

Ranchi: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम, रोजगार और नियोजन नीति समेत युवाओं से...

BJYM to take to the streets over 14th JPSC exam and employment issues, announces state-wide agitation

Ranchi: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम, रोजगार और नियोजन नीति समेत युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर पूरे झारखंड में आंदोलन करने की घोषणा की है. इस संबंध में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में तय किया गया कि राज्यभर में जनजागरण अभियान चलाकर युवाओं के बीच पहुंचा जाएगा और रोजगार, लंबित भर्तियों, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा स्पष्ट नियोजन नियमावली की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा. भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजयुमो हमेशा युवाओं की आवाज़ उठाता रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपील की.

यह भी पढ़ें: BJP कार्रवाई को राजनीतिक रंग दे रही, जाली दस्तावेज मामले में कानून के तहत हुई गिरफ्तारी : कांग्रेस

‘सरकार के वादों और हकीकत के बीच अंतर’

प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव के दौरान 1932 आधारित नियोजन नीति लागू करने का वादा किया था, लेकिन अब भी कई नियुक्तियां पुराने 1985 कट-ऑफ के आधार पर की जा रही हैं. उन्होंने इसे सरकार के वादों और हकीकत के बीच का अंतर बताया. भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि राज्य के युवा रोजगार और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन सरकार अब तक स्थायी और स्पष्ट नियोजन नियमावली नहीं बना सकी है. उनका कहना था कि इससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. बैठक में प्रतियोगी परीक्षाओं में देरी, लंबित नियुक्तियां, बढ़ते पलायन और 14वीं जेपीएससी परीक्षा को लेकर उठ रहे सवालों पर भी चर्चा हुई. भाजयुमो नेताओं ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करने की मांग की.

यह भी पढ़ें: भाजपा कार्यकर्ताओं का हो रहा राजनीतिक उत्पीड़न, झूठे मुकदमे वापस ले सरकार : आदित्य साहू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *