बोकारो: हवाई अड्डा से चास के गुंडिचा मंदिर तक इस्कॉन का रथयात्रा

Bokaro: इस्कॉन द्वारा आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर मंगलवार को टाउन हॉल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई. जिसमें बताया गया...

हवाई अड्डा से चास के गुंडिचा मंदिर तक इस्कॉन का रथयात्रा

Bokaro: इस्कॉन द्वारा आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर मंगलवार को टाउन हॉल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई. जिसमें बताया गया कि 16 जुलाई, गुरुवार को रथ यात्रा हवाई अड्डा से प्रारंभ होकर धर्मशाला मोड़ होते हुए नीलम अस्पताल के निकट स्थित मगध हॉल (मौसीबाड़ी गुंडिचा मंदिर) तक जाएगी. वहां प्रमुख बिहारी देवता श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी नौ दिनों तक भक्तों को दर्शन और महाप्रसाद से लाभान्वित करेंगे. कहा कि मगध हॉल परिसर में प्रतिदिन संध्या समय हरिनाम संकीर्तन, महाआरती, भक्तिमय नृत्य, सांस्कृतिक नाटिका तथा महाप्रसाद (भंडारा) का भव्य आयोजन होगा. आयोजक पंक्ति में जगन्नाथ दास, गोपेश दास, परशुराम कुमार, प्रवीण दुबे, रानी झा, अजय मोदी एवं नीरज सिंह सहित अनेक समर्पित भक्तों का योगदान उल्लेखनीय बताया गया.इस्कॉन द्वारा साझा की गई जानकारी में कहा गया कि जगन्नाथ रथ यात्रा एक दिव्य एवं विशेष अवसर है. धार्मिक परंपरा के अनुरूप भगवान श्री कृष्ण के प्रकट स्वरूप को जगन्नाथदेव के रूप में पूजा जाता है.

 श्रद्धालुओं से अनुरोध कार्यक्रम का पर्यावरण एवं शिष्टाचार के साथ आनंद लें

यह महोत्सव भक्तों के लिए अत्यंत पुण्य और मंगलकारी माना जाता है. कहा कि जगन्नाथदेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और उनकी इच्छा है कि उनका महाप्रसाद समस्त जनसमुदाय तक पहुंचे, इसलिए रथ यात्रा व आयोाजन में व्यापक जनभागीदारी की अपेक्षा है. कहा कि जगन्नाथ पुरी का रथ यात्रा महोत्सव विश्वविख्यात है और इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के प्रयासों से यह उत्सव वैश्विक स्तर पर फैल पाया है. इस वर्ष भी स्थानीय वासी तथा दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर हरिनाम संकीर्तन और भक्ति-भाव का अनुभव करेंगे. पुलिस और नगर प्रशासन से समन्वय कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा. आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित मार्गों और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा कार्यक्रम का पर्यावरण एवं शिष्टाचार के साथ आनंद लें.आयोजित रथ यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए स्थल पर बैठने, प्रसाद वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समय-सारणी की विस्तृत जानकारी स्थानीय आयोजन समन्वयक से प्राप्त की जा सकती है.

ALSO READ : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के टेरर फंडिंग मामले में 31 जुलाई को होगी अगली गवाही

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *