बोकारो: सोलर युक्त जल मीनार का उद्घाटन,ग्रामीणों को मिलेगी पेयजल किल्लत से मुक्ति

Bokaro: बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर सी पंचायत अंतर्गत पिरवाटांड़ गांव में ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या से निजात...

फोटो-पिरवाटांड़ में जलमीनार

Bokaro: बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर सी पंचायत अंतर्गत पिरवाटांड़ गांव में ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए बुधवार को सोलर युक्त जल मीनार का विधिवत उद्घाटन किया गया.जल मीनार का उद्घाटन स्थानीय मुखिया विकास सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया,जिसके बाद इसे आम जनता को समर्पित कर दिया गया.विगत लंबे समय से पिरवाटांड़ के ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी और वे इस गंभीर समस्या से जूझ रहे थे.डीवीसी की पेयजलापूर्ति में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था.

जल मीनार की सौगात मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने बेहद खुशी जाहिर की

ग्रामीणों की इस मूलभूत परेशानी और मांग को प्राथमिकता देते हुए मुखिया विकास सिंह ने त्वरित पहल की.उन्होंने 15वें वित्त आयोग मद से इस सोलर युक्त जल मीनार का निर्माण सुनिश्चित कराया,जिससे अब ग्रामीणों को निर्बाध रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा.उद्घाटन के अवसर पर मुखिया विकास सिंह ने कहा कि पंचायत के हर हिस्से में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.इस जल मीनार के चालू होने से पिरवाटांड़ में पानी की किल्लत पूरी तरह समाप्त हो जाएगी.जल मीनार की सौगात मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने बेहद खुशी जाहिर की और मुखिया के प्रति आभार व्यक्त किया.इस मौके पर बड़ी संख्या में वार्ड सदस्य,ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित थे.

ALSO READ : बोकारो: कार्मेल उच्च विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया कार्मेल फीस्ट डे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *