चतरा: मनरेगा के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, DC ने नियुक्ति पत्र वितरण में तेजी लाने का दिया निर्देश

Chatra: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में बुधवार को उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में मनरेगा स्थापना समिति की बैठक आयोजित की...

Chatra
चतरा DC ने नियुक्ति पत्र वितरण में तेजी लाने का दिया निर्देश

Chatra: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में बुधवार को उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में मनरेगा स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत विभिन्न रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की प्रगति और आगे की कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई.

कई पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी, अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

बैठक में बताया गया कि मनरेगा के तहत प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के एक पद, तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता समकक्ष) के नौ पद, तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता समकक्ष) के चार पद, लेखा सहायक के पांच पद, कंप्यूटर सहायक के सात पद और ग्राम रोजगार सेवक के 11 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. चयनित अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति पत्र दिया जाना है.

प्रतीक्षा सूची से चयन कर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

उपायुक्त रवि आनंद ने निर्देश दिया कि जिन स्वीकृत पदों पर अभी भी रिक्तियां बची हुई हैं, उन्हें श्रेणीवार प्रतीक्षा सूची से नियमानुसार चयन कर जल्द पूरा किया जाए. उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची तैयार कर नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा.

ग्राम रोजगार सेवकों के स्थानांतरण पर हुई चर्चा

बैठक में मनरेगा अंतर्गत कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों के स्थानांतरण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. समिति को जानकारी दी गई कि कई ग्राम रोजगार सेवकों की तीन वर्ष की सेवा अवधि पूरी हो चुकी है. इस पर निर्णय लिया गया कि वर्तमान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य के पूरा होने के बाद स्थानांतरण प्रक्रिया पर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा.

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

ALSO READ:पलामू DC के निर्देश पर एकौनी के अनाथ बच्चों को मिल रही सरकारी सुविधाएं, अगले महीने से खाते में आएंगे 4-4 हजार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *