बोकारो: कार्मेल उच्च विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया कार्मेल फीस्ट डे

Bokaro: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल उच्च विद्यालय में बुधवार को कार्मेल फीस्ट डे श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ...

फोटो-कार्मेल स्कूल में कार्यक्रम का उदघाटन करते

Bokaro: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल उच्च विद्यालय में बुधवार को कार्मेल फीस्ट डे श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन और विशेष प्रार्थना सभा के साथ हुआ,जिसमें उपस्थित विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने ईश्वर से विश्व शांति,प्रेम और मानव सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया.इस अवसर पर विद्यालय की सुप्रियर सिस्टर मेवीस मेस्किरहैंश और प्राचार्या सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को संबोधित किया.उन्होंने अपने संदेश में कहा कि कार्मेल फीस्ट केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है,बल्कि यह हमें प्रेम,करुणा,निस्वार्थ सेवा और कड़े अनुशासन के मूल्यों को अपने भीतर आत्मसात करने का पावन संदेश देता है.उन्होंने छात्र-छात्राओं से इन उच्च आदर्शों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और देश के प्रति एक जिम्मेदार व संवेदनशील नागरिक बनने का आह्वान किया.

फीस्ट ऑफ आवर लेडी ऑफ माउंट कार्मेल विशेष महत्व रखता है

समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत,मनमोहक समूह नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया.इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया. शिक्षक, शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने मिलकर इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया.कार्यक्रम के समापन पर समस्त मानव जाति के सुख,शांति और समृद्धि की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया.इस दौरान पूरे विद्यालय परिवार ने आपसी प्रेम,भाईचारे और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का अपना संकल्प दोहराया.उल्लेखनीय है कि कार्मेल परंपरा में हर साल 16 जुलाई को मनाया जाने वाला फीस्ट ऑफ आवर लेडी ऑफ माउंट कार्मेल विशेष महत्व रखता है,जिसे लेकर कार्मेल संस्थानों में विशेष आयोजन किए जाते हैं.

ALSO READ : TSPC के सब-जोनल कमांडर देवा और सहयोगी सलमान को नहीं मिली बेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *