WCSF चैरिटीस्पिरिट फाउंडेशन की बैठक,महिला स्वास्थ्य और स्वरोजगार पर जोर

Bokaro: बेरमो पश्चिमी पंचायत भवन में डब्ल्यूसीएसएफ चैैरिटीस्पिरिट फाउंडेशन के तत्वावधान में बेरमो एवं नावाडीह प्रखंड की पंचायत महिला मित्रों की एक...

फोटो-बैठक में मौजूद महिलायें एवं अन्य

Bokaro: बेरमो पश्चिमी पंचायत भवन में डब्ल्यूसीएसएफ चैैरिटीस्पिरिट फाउंडेशन के तत्वावधान में बेरमो एवं नावाडीह प्रखंड की पंचायत महिला मित्रों की एक बैठक बुधवार को आयोजित की गई.संस्था के जिला समन्वयक संजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिला स्वास्थ्य, सशक्तिकरण, कृषि विकास और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार की गई.बैठक में बेरमो की प्रखंड समन्वयक पूजा कुमारी और नावाडीह के प्रखंड समन्वयक सुरेंद्र प्रजापति सहित दोनों प्रखंडों की लगभग सौ पंचायत महिला मित्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.बैठक को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक संजीत कुमार ने घोषणा की कि संस्था द्वारा संचालित गर्भाशय,स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जागरूकता अभियान को अब पूरे बोकारो जिले में व्यापक पैमाने पर चलाया जाएगा,ताकि समय रहते महिलाओं व किशोरियों को इस गंभीर बीमारी के लक्षणों और बचाव के प्रति जागरूक किया जा सके.

स्वरोजगार आधारित कौशल विकास कार्यक्रमों तेजी से संचालित करने पर हुई चार्चा

इसके साथ ही बैठक में किसानों को आधुनिक,जैविक व वैज्ञानिक खेती से जोड़ने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन व कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे स्वरोजगार आधारित कौशल विकास कार्यक्रमों को दोनों प्रखंडों में तेजी से संचालित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया.मौके पर महावीर रविदास,काजल कुमारी,गुलाबी देवी,संगीता कुमारी,किरण कुमारी,सोनिया कुमारी,मुन्नी कुमारी,सुनीता कुमारी और खुशबू कुमारी सहित कई सदस्य उपस्थित थे.बैठक के अंत में सभी पंचायत महिला मित्रों ने संस्था के इन जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और सामाजिक जागरूकता अभियानों को जनसहभागिता के साथ प्रत्येक गांव व परिवार तक पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लिया.

ALSO READ : B.Ed, M.Ed और B.P.Ed में एडमिशन का मौका, JCECEB ने शुरू की ऑनलाइन काउंसलिंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *