कोडरमा में जंगली हाथियों का विचरण, सुरक्षित रहने की अपील

Koderma: जिले के मरकच्चो के बराकर नदी के इर्द-गिर्द जंगली हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने मरकच्चो...

elephants
हाथियों का झुंड

Koderma: जिले के मरकच्चो के बराकर नदी के इर्द-गिर्द जंगली हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने मरकच्चो प्रखंड के जंगल से सटे गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है. विभाग के कर्मियों ने बताया कि हाथियों का झुंड आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है, और कभी भी आबादी वाले क्षेत्र की ओर रुख कर सकता है.

ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

वन विभाग ने ग्रामीणों से विशेष रूप से रात के अंधेरे एवं अहले सुबह जंगल या नदी किनारे जाने से बचने की सलाह दी है. साथ ही जंगल से सटे क्षेत्र में रहने वाले लोगों से समूह में आवागमन करने, बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने तथा हाथियों की गतिविधि दिखने पर उनके पास जाने या उन्हें छेड़ने का प्रयास नहीं करने को कहा गया है.

सूचना मिलने पर तुरंत दें जानकारी

प्रधान बनरक्षी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि यदि किसी गांव के आसपास हाथियों की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

Also Read: कोडरमा: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का विस्तार, मुकेश गोस्वामी बने डोमचांच अध्यक्ष और रंजन सिंह सचिव

निगरानी और जागरूकता अभियान जारी

वन विभाग के कर्मी लगातार प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कर रहे हैं, और ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन नियमित रूप से पेट्रोलिंग की जा रही है. साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र (माइकिंग) से जंगल से सटे गांवों के लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है.

पेट्रोलिंग दल में शामिल कर्मी

नियमित पेट्रोलिंग दल में प्रधान बनरक्षी अभिमन्यु कुमार के अलावा देवनारायण दास, अनिल कुमार साव, संतोष कुमार, सुनील कुमार दास, जितेंद्र यादव, गुड्डन अंसारी, दामोदर पंडित के नाम शामिल हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *