B.Ed, M.Ed और B.P.Ed में एडमिशन का मौका, JCECEB ने शुरू की ऑनलाइन काउंसलिंग

Ranchi: झारखंड में B.Ed, M.Ed और B.P.Ed कोर्स में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. झारखंड...

JCECEB starts online counselling for admission in B.Ed, M.Ed and B.P.Ed.

Ranchi: झारखंड में B.Ed, M.Ed और B.P.Ed कोर्स में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. राज्य के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्रवेश तीन चरणों में होगा. पहले चरण की काउंसलिंग 14 जुलाई से शुरू हो चुकी है. दूसरे चरण की काउंसलिंग 6 अगस्त और तीसरे चरण की काउंसलिंग 24 अगस्त से शुरू होगी. सीटों का आवंटन अभ्यर्थियों की मेरिट और उनके द्वारा भरे गए कॉलेज विकल्पों के आधार पर किया जाएगा. सीट मिलने के बाद अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थान में नामांकन के समय सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति प्रस्तुत करनी होगी. काउंसलिंग और नामांकन से जुड़े सभी जरूरी प्रमाण-पत्रों के प्रारूप JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट के Download सेक्शन में उपलब्ध हैं. पर्षद ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान अधिक से अधिक कॉलेजों का विकल्प भरें. इससे उनकी पसंद के किसी संस्थान में सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी. वहीं, संस्थानवार, कोटिवार और सीटों का पूरा विवरण भी पर्षद की वेबसाइट के डाउनलोड सेक्शन में देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: एक्शन में सीएम हेमंत सोरेन : प्रोजेक्ट्स में देरी की तो नपेंगे अधिकारी, समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता नामंजूर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *