कोडरमा: लाखो की ठगी मामले में तीसरा नामजद आरोपी भी गिरफ्तार

Koderma: व्यापार के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी और गबन मामले में जयनगर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते...

लाखो की ठगी मामले में तीसरा नामजद आरोपी भी गिरफ्तार

Koderma: व्यापार के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी और गबन मामले में जयनगर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अजय कुमार सिन्हा पिता- राम लखन सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में कोडरमा जेल भेज दिया. इससे पहले इस मामले में पुलिस विशाल चंद्रा और नीतिश चंद्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. गौरतलब है कि झारखंड बुक सेंटर के संचालक नौशाद खान की लिखित शिकायत पर जयनगर थाना में कांड संख्या 80/26 दर्ज किया गया था. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि व्यापार में साझेदारी और कम कीमत पर सीमेंट व छड़ उपलब्ध कराने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की गई. मामले की जांच के दौरान पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में अब तक तीन नामजद आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है.वहीं, पीड़ितों को उम्मीद है कि आगे की कार्रवाई में उन्हें न्याय मिलेगा और पूरे मामले का खुलासा होगा.

ALSO READ : झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल, अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर: आदित्य साहू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *