Jamtara: उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर बैठक की. परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, उड़नदस्ता दलों और केंद्राधीक्षकों की ब्रीफिंग हुई. उपायुक्त ने बताया कि 19 जुलाई को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें कुल 4,380 परीक्षार्थी शामिल होंगे. उन्होंने सभी अधिकारियों को आयोग की गाइडलाइन और एसओपी का अक्षरशः पालन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा कराने का निर्देश दिया. साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सघन फ्रिस्किंग, पहचान सत्यापन, पेयजल, बिजली, शौचालय, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा. पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष को देने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार समेत सभी संबंधित अधिकारी एवं केंद्राधीक्षक उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: पलामू: नाबालिग का वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

