पलामू: नाबालिग का वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

Palamu: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले...

Palamu
वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Palamu: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

शादी का झांसा देकर करता रहा ब्लैकमेल

पीड़िता की मां की ओर से हुसैनाबाद थाना में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक जनवरी 2026 से शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने जाल में फंसा रहा था. इसी दौरान उसने वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा.शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने नाबालिग का यौन शोषण भी किया. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने 12 जुलाई को सोशल मीडिया के विभिन्न अकाउंट पर उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपलोड कर दिया.

शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर जेल भेज दिया गया है. साथ ही साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वायरल आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

सोशल मीडिया अपराधों पर पुलिस की नजर

पुलिस ने बताया कि इस तरह के साइबर अपराधों पर लगातार नजर रखी जा रही है. आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करें और किसी भी तरह की धमकी या ब्लैकमेल की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें.

ALSO READ: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला अमृत भारत स्टेशन उद्घाटन का निमंत्रण, 17 जुलाई को होगा मूरी और पिस्का स्टेशन का लोकार्पण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *