Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा एसकेजी कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा मंदिर प्रांगण में बुधवार को कांड्रा और आसपास के ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, सामाजिक एकता और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से सर्वसम्मति से “ग्राम विकास समिति” के गठन का निर्णय लिया गया.
सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने समिति गठन पर सहमति जताते हुए पदाधिकारियों का चयन किया. इसमें लाल बाबू महतो को अध्यक्ष, शशि भूषण सिंह सरदार उर्फ बाबू को सचिव, दिलीप दे कोषाध्यक्ष और होनी सिंह मुंडा को मुख्य संरक्षक बनाया गया.समिति के सदस्य के रूप में राहुल महतो, कामदेव महतो, मधु गोराई, रंजीत मोदक, राहुल रजक, भोलू महतो, मंसाराम महतो, मुन्ना मंडल, सीमंत घटवारी, रवि महतो, विजय कुमार साव, महावीर सिंह, लव कुश प्रसाद उर्फ मझला सहित अन्य ग्रामीणों को शामिल किया गया.
विकास और जनकल्याण रहेगा समिति का मुख्य उद्देश्य
बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम विकास समिति क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने, सामाजिक एकता बनाए रखने और जनकल्याणकारी कार्यों को गति देने का काम करेगी.समिति की बैठक में साफ-सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि समिति राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेगी.
31 जुलाई को होगी अगली बैठक
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि ग्राम विकास समिति की अगली बैठक 31 जुलाई को शाम 6 बजे दुर्गा पूजा मंदिर प्रांगण में आयोजित की जाएगी. इस बैठक में समिति की आगामी कार्ययोजना और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नए संगठन के गठन से क्षेत्र की लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और सामाजिक सौहार्द एवं आपसी सहयोग की भावना और मजबूत होगी.
ALSO READ:पलामू: नाबालिग का वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल
