बोकारो: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 6 गिरफ्तार

Bokaro: पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चास थाना क्षेत्र के अंसारी मोहल्ला कब्रिस्तान...

Bokaro: Police raid gambling den in Chas, 6 arrested

Bokaro: पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चास थाना क्षेत्र के अंसारी मोहल्ला कब्रिस्तान के पास छापेमारी की. एक बंद चारदीवारी में जुआ का अड्डा चल रहा था. पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से छह लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 36,200 रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, दो कॉपी, चार खुले ताश के गड्डी, दो पैक ताश के गड्डी तथा 1 से 9 अंक लिखे दो बैनर बरामद किया. इसके अलावा पुलिस ने चारदीवारी के बाहर खड़े दस दोपहिया वाहनों को भी जब्त कर थाना ले आई. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, बंद चारदीवारी में बीते कुछ समय से जुआ का खेल चलता था. बोकारो पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और जुआ के खेल का भंडाफोड़ किया.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कर सघन जांच शुरू

Bokaro: Police raid gambling den in Chas, 6 arrested

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *