Ranchi: झारखंड के लोगों को रेलवे शीघ्र ही एक बड़ी सौगात देने जा रही है. टाटानगर से मुंबई और वाराणसी तक स्लीपर वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड को भेजा है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने 11 जून को गार्डनरीच मुख्यालय से रेलवे बोर्ड को दोनों ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव भेज दिया है.
अब अंतिम मंजूरी का इंतजार है. प्रस्ताव है कि शालीमार (कोलकाता) से मुंबई तक चलने वाली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन टाटानगर और चक्रधरपुर स्टेशन होते हुए मुंबई तक चलेगी. यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो टाटानगर को पांचवीं वंदे भारत ट्रेन मिलने की संभावना है.
Also Read: झारखंड में अब तक 41 फीसदी कम बारिश,आधे से अधिक जिले सूखे की चपेट में, खेती पर संकट के बादल
टाटानगर से वाराणसी तक दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत
इसके अलावा टाटानगर से वाराणसी के बीच भी एक नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की योजना है. इन ट्रेनों के शुरू होने से झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा की सुविधा मिलेगी.
लंबी दूरी की यात्रा पहले की तुलना में अधिक आरामदायक और समय बचाने वाली होगी. फिलहाल टाटानगर से पटना और बरहमपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है. वहीं रांची-हावड़ा और राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलती हैं.
