Saraikela : जिले के कपाली नगर परिषद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान SIR को लेकर बुधवार को नगर परिषद सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी नितिन कुमार ने की.
हर घर तक पहुंचे गणना प्रपत्र – एसडीओ
बैठक को संबोधित करते हुए SDO नितिन कुमार ने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची से नाम काटना नहीं है, बल्कि सभी पात्र मतदाताओं का नाम जोड़कर सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है. उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन जागरूकता अभियान चलाएं. प्रत्येक वार्ड पार्षद यह सुनिश्चित करें कि सभी मतदाताओं तक गणना प्रपत्र समय पर पहुंचे और उन्हें सही तरीके से भरवाया जाए. SDO ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति गलत जानकारी या अवैध दस्तावेज जमा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प
बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष लपरवेज आलम उर्फ चांद उपाध्यक्ष साबान उर्फ सिंटू कार्यपालक पदाधिकारी गोपी कृष्णा सिटी मैनेजर अनवर मेहंदी सभी वार्ड पार्षद, विभिन्न राजनीतिक दलों के BLA और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने 29 जुलाई तक शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और भरवाने का संकल्प लिया. साथ ही SIR अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया.
Also Read : ममता को तगड़ा झटका: राज्यसभा में बगावत की शिकार हुई TMC, ग्लैमरस चेहरा कोयल मल्लिक ने भी छोड़ा साथ
